हल्द्वानी- फैशन वर्ल्ड से महिला उद्यमी बनी भूमिका भंडारी की होती हैं हर जगह चर्चा, आज़ मिलेगा उत्तराखंड गुरु द्रोणा रत्न अवार्ड 2024
हल्द्वानी- प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। कोई भी बाधा प्रतिभा को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती हैं। जरूरत है प्रतिभाओं को मौका देने कि ऐसी ही महिला उद्यमी हैं भूमिका भंडारी। भूमिका ने मॉडलिंग और कोरियोग्राफी की दुनिया में रहकर फैशन डिज़ाइनिंग वर्ल्ड में कपड़ों का अपना ब्रांड 'किमाया' लांच किया। अब नैनीताल ज़िलें में वीमेन एंट्रेंप्रेनयर के तौर पर जानी जाती हैं। कड़ी मेहनत और लगन से हर साल लाखों का कपड़ों का कारोबार करती हैं। इसीलिए उन्हें उत्तराखंड गुरु द्रोणा रत्न अवार्ड से नवाज़ा जा रहा हैं।
ऐसे हुई भूमिका भंडारी शुरुआत -
भूमिका भंडारी. मास कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद मीडिया हाउस में नौकरी की। 2015 में मिसेज इंडिया का ख़िताब जीता। उसके बाद मॉडलिंग को ना चुनकर रैंप कोरियोग्राफी को चुना। और अब तक नेशनल लेवल पर 26 शो की कोरियोग्राफी कर चुकी हैं। 2016 में अपना ब्रांड किमाया लॉन्च लिया। और 2019 में बच्चों का ब्रांड pumpkins लॉन्च किया। आज अपना सफल बिज़नेस वुमन हैं।
अच्छी रेंज के साथ उच्च गुणवत्ता वाला शोरूम -
आपके दोनों शोरूम Kimaya लड़कियों और pumpkins बच्चों की शानदार वैरायटी के लिये हल्द्वानी में अलग पहचान रखते है। यहां कम कीमतों में उच्च गुणवत्ता के कपड़े मिलते हैं, जो अपनी रेंज में और कहीं नहीं मिलते। इसके कारण लड़कियां के लिये कीमाया और बच्चों के लिये pumpkins शोरूम पहली पसंद हैं।
इसलिए भूमिका भंडारी को उत्तराखंड द्रोणा रत्न अवार्ड 2024" (Uttarakhand Drona Ratna Award 2024) से सम्मानित किया जा रहा है. यह उन लोगों को सम्मान देने का सराहनीय प्रयास है जिन्होंने अपनी कर्मठता से नया मुकाम हासिल कर समाज को दिशा देने का काम किया है। बॉलीवुड और टीवी जगत की प्रसिद्ध हस्तियां लोगों को सम्मानित करेंगी। महाभारत में द्रोणाचार्य का अमर किरदार निभाने वाले सुरेंद्र पाल सिंह और मॉडलिंग और बॉलीवुड स्टार एलिना तनेजा, कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम 22 दिसंबर को शाम 5 बजे से रामनगर में "रिवर हैरिटेज रिसोर्ट" में आयोजित किया जायेगा। "यश इवेंट मैनेजमेंट" द्वारा आयोजित "न्यूज़ टुडे नेटवर्क" इस कार्यक्रम के डिजिटल मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।