रामनगर - भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी आशा बिष्ट का निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

 | 
रामनगर - भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी आशा बिष्ट का निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

रामनगर - नैनीताल जनपद की रामनगर विधानसभा से भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी आशा बिष्ट के निधन की दुखद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से परिवार, समर्थकों और स्थानीय लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशा बिष्ट का आज निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने उनके निवास पहुंच रहे हैं।

 

बताया गया है कि आशा बिष्ट की अंतिम यात्रा आज प्रातः 10 बजे उनके निवास स्थान से बिश्राम घाट पूछड़ी के लिए निकाली जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशा बिष्ट के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

WhatsApp Group Join Now