भीमताल - ओखलकांडा में यहां एक और तेंदुआ पिंजरे में फंसा, वन विभाग ने रानीबाग भेजने की तैयारी की

 | 
भीमताल - ओखलकांडा में यहां एक और तेंदुआ पिंजरे में फंसा, वन विभाग ने रानीबाग भेजने की तैयारी की - Okhalkanda Lepord

भीमताल - नैनीताल जिले के ओखलकांडा और धारी ब्लॉक में बीते कुछ समय से तेंदुओं की दहशत के बीच मंगलवार को राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्र में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक और तेंदुआ फंस गया। बड़ौन रेंज के करालीगाड़ बीट के ग्राम पंचायत चमोली में सुबह ग्रामीणों ने पिंजरे में तेंदुए को फंसा देखा और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरे में बंद तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए को रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग के अनुसार, ओखलकांडा और धारी क्षेत्र में अब तक कुल पांच तेंदुओं को पकड़ा जा चुका है। हालांकि, हाल के दिनों में तीन महिलाओं की मौत के मामलों में शामिल आदमखोर तेंदुआ कौन सा था, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पकड़े गए तेंदुओं के डीएनए सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजे गए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या सुनसान क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। क्षेत्र में अभी भी निगरानी बढ़ाई गई है और अन्य संभावित इलाकों में पिंजरे लगाए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now