हल्द्वानी - गैस किल्लत पर भड़का गुस्सा, बुजुर्गों का एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया यह ज्ञापन 
 

 | 
हल्द्वानी - गैस किल्लत पर भड़का गुस्सा, बुजुर्गों का एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया यह ज्ञापन 

हल्द्वानी - शहर में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। बुधवार को बड़ी संख्या में बुजुर्ग एसडीएम कोर्ट पहुंच गए और गैस की कालाबाजारी व सप्लाई में हो रही देरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द गैस आपूर्ति बहाल की जाए। 


लोगों का आरोप है कि बिठौरिया नंबर 1 के देवकी विहार, तिवारी कॉलोनी समेत कई इलाकों में पिछले 15 दिनों से इंडियन गैस की सप्लाई नहीं हो पाई है, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर न मिलने के कारण उन्हें मजबूरन इंडक्शन पर खाना बनाना पड़ रहा है, जिससे खर्च भी बढ़ रहा है और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

 

वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि इंडियन गैस काठगोदाम और हल्द्वानी एजेंसी द्वारा सप्लाई का रोस्टर जारी किया गया है। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग 25 मार्च या उससे पहले की है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सभी क्षेत्रों में जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य की जाए। फिलहाल, प्रशासन के आश्वासन के बावजूद लोगों को राहत मिलने का इंतजार है।

WhatsApp Group Join Now