नैनीताल - फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद कैंची धाम के दर्शन को पहुंचीं युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर, बाबा का लिया आशीर्वाद 

 | 
नैनीताल - फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद कैंची धाम के दर्शन को पहुंचीं युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर, बाबा का लिया आशीर्वाद 

नैनीताल - बाबा नीब करौरी महाराज पाए पर निर्मित देश-विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर एवं 21 वर्षीय अनूप्रिया नागर ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और फिल्म की सफलता के साथ-साथ अपने भावपूर्ण श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर अनूप्रिया नागर ने कैंची धाम की अद्भुत महिमा का बखान किया और बाबा नीम करौली महाराज की आध्यात्मिक महिमा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की। 

इसके बाद फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सफल प्रोड्यूसर के रूप में अनूप्रिया नागर ने नैनीताल पुलिस और SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने फिल्म की सफलता, उसके उद्देश्य और भगवान हनुमान की भक्ति एवं आस्था को जन-जन तक पहुंचाने के अपने प्रयासों के बारे में चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने युवा प्रोड्यूसर का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल और मोमेंटो भेंट किए। 

कैंची धाम देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का मुख्य केंद्र है। यह अवसर उस समय खास बन गया जब युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने अपने परिवार और सहयोगियों के साथ इस धार्मिक स्थल पर पहुंचकर फिल्म की सफलता का जश्न मनाया। उनके इस कदम ने उत्तराखंड की धार्मिक और फिल्मी दुनिया दोनों में खुशी की लहर दौड़ा दी है। 

WhatsApp Group Join Now