उत्तराखंड - श्मशान घाट पर वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम पर करा दी शादी, रिसॉर्ट संचालक पर लेगा एक्शन प्रशासन

 | 
उत्तराखंड - श्मशान घाट पर वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम पर  करा दी शादी, रिसॉर्ट संचालक पर लेगा एक्शन प्रशासन
अल्मोड़ा - उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन हब बनाने के लिए राज्य सरकार जुटी है, वहीं सल्ट के मर्चूला में एक विवाह समारोह का स्थल विवाद का कारण बन गया। यहां रामगंगा और बदनगढ़ नदी के संगम के पास स्थित एक पुराने अंत्येष्टि स्थल पर जयमाला की रस्म निभाई गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद गहरा गया है।तहसीलदार आबिद अली ने कहा कि रिजॉर्ट संचालक से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। श्मशान घाट में इस तरह की गतिविधि को उन्होंने भी गंभीर माना है। 
लोगों में खासी नाराजगी-
रिसोर्ट संचालक अपने कारोबार के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. प्रशासक की अनुमति के बिना ही किसी भी सार्वजनिक स्थल पर वेडिंग डेस्टिनेशन चिह्नित कर विवाह समारोह करा दे रहे हैं। वहीं मर्चूला के एक अंत्येष्ठी स्थल पर विवाह की रस्म निभाई गई। लोगों में आक्रोश जताते हुए इसे परंपराओं के प्रति असंवेदनशीलता करार दिया है और अंतिम यात्रा पूरी करने के बाद जहां अंत्येष्ठी की जाती है, वहां पर शादी की रस्म निभाई जाने को पूरी तरह गलत बताया है। नवविवाहत जोड़े के जीवन की नई शुरूआत की इस परंपरा से समारोह जहां चर्चाओं में है, वहीं इसकी जमकर आलोचनाएं भी खूब हो रही हैं।
रिजॉर्ट संचालक पर पूछताछ के बाद होगी कार्रवाई - 
लोग कह रहे है कि पहाड़ में वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम पर अब परंपराएं ऐसे तोड़ी जा रही हैं, जिस पर रोक लगनी चाहिए. वहीं तहसीलदार आबिद अली ने कहा कि रिजॉर्ट परिसर से बाहर सार्वजनिक स्थल वह भी श्मशान घाट में इस तरह की गतिविधि पर रिजॉर्ट संचालक से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी. गौर हो कि धामी सरकार प्रदेश को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में लागातार काम कर रही है।
देवभूमि उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेडिंग डेस्टिनेशन का नया हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है. देश का बड़ा वेडिंग डेस्टिनेशन बनने के साथ ही कुछ लोग इस पर पलीता लगाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. जिसकी बानगी सल्ट के मर्चूला में देखने को मिली, यहां रिजॉर्ट संचालक ने अंत्येष्टि स्थल पर शादी की जयमाला रस्म करा दी. जिसे लोग परंपरा पर चोट बता रहे हैं और लोगों में खासी नाराजगी भी है।
WhatsApp Group Join Now