हल्द्वानी - मेडिकल सीट के नाम पर केरल के कारोबारी से 20.10 लाख की ठगी, हल्द्वानी पहुंचकर लगाई यह गुहार 

 | 
हल्द्वानी - मेडिकल सीट के नाम पर केरल के कारोबारी से 20.10 लाख की ठगी, हल्द्वानी पहुंचकर लगाई यह गुहार 

हल्द्वानी - मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर केरल के एक कारोबारी से ₹20.10 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी और नेता मुलैयाथारा गोपालन राधाकृष्णन निवासी पांडानाड चेनानूर, जिला आलेप्पी (केरल) मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे और एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल से मिलकर कार्रवाई की मांग की।

गोपालन ने बताया कि हल्द्वानी के तल्ली बमौरी, अमरावती कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने उनके भतीजे को मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का झांसा दिया था। इसी बहाने तीन किस्तों में कुल 20 लाख 10 हजार रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। बाद में आरोपी ने संपर्क तोड़ लिया। पीड़ित की तहरीर पर एसपी सिटी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।

जांच के मुख्य बिंदु - 
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कारोबारी का स्थानीय व्यक्ति से संपर्क कैसे हुआ, किस मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा दिया गया था, और धनराशि किन खातों में भेजी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन बिंदुओं पर जांच जटिल हो सकती है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि “केरल से आए राजनेता ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। प्रारंभिक जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला चार महीने पुराना है।”

WhatsApp Group Join Now