हल्द्वानी - एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों की चरस बरामद की, जानिए कितने किलो थी
हल्द्वानी - मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के अंतर्गत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में एसओजी और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1133 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा और प्रभारी एसओजी राजेश जोशी के नेतृत्व में की गई। टीम ने दौराने चेकिंग कालटैक्स नहर कवरिंग रोड, राजू सर्विस सेंटर के पास से दो व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी में सोनू साहू के कब्जे से 607 ग्राम तथा कैलाश चन्द्र के कब्जे से 526 ग्राम चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त -
सोनू साहू पुत्र रमेश चन्द्र साहू, निवासी साहू धर्मशाला, इन्द्रानगर, बनभूलपुरा। कैलाश चन्द्र पुत्र राजू राम, निवासी पिनरा छोटा कैलाश, भीमताल, नैनीताल। दोनों के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मु.अ.सं. 145/25 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
