हल्द्वानी - युवती ने गौलापुल से लगाई छलांग, कारणों का पता जानने जुटी है पुलिस, नाजुक बताई जा रही है हालत
| Jan 6, 2026, 17:34 IST
हल्द्वानी - शहर के गौला पुल क्षेत्र में एक युवती के पुल से नीचे गिरने की घटना सामने आई है। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, युवती चोरगलिया की निवासी बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवती की स्थिति और अन्य तथ्यों को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Group
Join Now
