हल्द्वानी - कमलुवागांजा क्षेत्र से 35 वर्षीय युवक कल से लापता, परिजनों में चिंता का माहौल
हल्द्वानी - कमलुवागांजा क्षेत्र अंतर्गत सोम बिहार कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय दीपक चंद्र जोशी के लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजनों के अनुसार दीपक चंद्र जोशी 1 फरवरी 2026 को अपराह्न करीब 3 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
लापता युवक के पिता का नाम भुवन चंद्र जोशी है। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। दीपक का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। मामले की सूचना परिजनों ने निकटतम पुलिस थाने में दे दी है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को दीपक चंद्र जोशी के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या नीचे दिए गए संपर्क नंबर पर सूचना दें।
👉 संपर्क नंबर: 9758752111
परिजनों का कहना है कि एक छोटी-सी सूचना भी दीपक को सुरक्षित घर लौटाने में अहम साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों से भी इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की गई है।
