नैनीताल - भवाली में 17 साल की नाबालिक हुई गर्भवती, टैक्सी चालक साहिल गिरफ्तार, हिंदूवादी संगठनों ने घेरी कोतवाली 

 | 
नैनीताल - भवाली में 17 साल की नाबालिक हुई गर्भवती, टैक्सी चालक साहिल गिरफ्तार, हिंदूवादी संगठनों ने घेरी कोतवाली 

भवाली - नैनीताल जिले के भवाली में 17 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर पुलिस ने साहिल नामक युवक के खिलाफ POCSO और रेप सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।

गुरुवार दोपहर हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली घेरकर आरोप लगाया कि मुरादाबाद से आया युवक किशोरी को बहला-फुसला कर उसके साथ गलत काम कर रहा था। संगठनों के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से कठोर कार्रवाई की मांग की और भवाली की सड़कों पर जुलूस निकालकर व्यापारियों से बाजार बंद करने का आग्रह किया। धीरे-धीरे बाजार बंद हो गया।

एस.पी. क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि अस्पताल से प्राप्त जानकारी के बाद किशोरी के परिजनों से संपर्क किया गया और शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी युवक टैक्सी चलाता है, जबकि उसके पिता टेलर मास्टर का काम करते हैं। शिकायत में यह भी आरोप है कि साहिल लड़कियों को बहलाकर फंसाता रहा। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Group Join Now