हल्द्वानी- आईजी आवास के पीछे बिक रही स्मैक, महिलाओं ने प्रदर्शन कर दी ये चेतावनी

हल्द्वानी- आज बद्रीपुरा पार्षद रवि जोशी के नेतृत्व में वार्ड की दर्जनों महिलाओं ने पुलिस प्रसाशन के खिलाफ जबदस्त नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षद रवि जोशी ने कहा कि आनंदपाल मल्ला गोरखपुर आईजी आवास के पीछे खुलेआम स्मैक बिक रही है। युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने
 | 
हल्द्वानी- आईजी आवास के पीछे बिक रही स्मैक, महिलाओं ने प्रदर्शन कर दी ये चेतावनी

हल्द्वानी- आज बद्रीपुरा पार्षद रवि जोशी के नेतृत्व में वार्ड की दर्जनों महिलाओं ने पुलिस प्रसाशन के खिलाफ जबदस्त नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षद रवि जोशी ने कहा कि आनंदपाल मल्ला गोरखपुर आईजी आवास के पीछे खुलेआम स्मैक बिक रही है। युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पुलिस कहती है कि नशा मुक्ति अभियान चलाया है लेकिन दूसरी ओर आईजी आवास के पीछे ही स्मैक बिक रही है। इस दौरान दर्जनों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाये।

नैनीताल-मुख्य सचिव ने ली विकास कार्यों की जानकारी, जनउपयोगी कार्योँ के लिए की डीएम बंसल की तारीफ

पार्षद रवि जोशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्थानीय निवासी दिनेश शर्मा और वीनू के ऊपर हमले हो चुके है। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे की जहमत नहीं उठाई। अगर आरोपी नहीं पकड़े गये तो वह पूरे वार्डवासियों के साथ आईजी के घर के बाद धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में भावना तिवारी, कमला जोशी, ममता जोशी, संगीता आर्य, रेखा पटवाल, चम्पा तिवारी, सीमा मेहरा, कुसुम जोशी, किरण बगड़वाल, राधा गुप्ता, आनंदी अधिकारी, कनक देवल, हेमा नेगी, विमला नेगी और वीनू बिष्ट आदि मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now