Kumaon Crime - इस जिले में विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दूसरी की थी शादी 

 | 
Kumaon Crime - इस जिले में विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दूसरी की थी शादी

Uttarakhand Crime- उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मजियाखेत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव किराये के कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार, मजियाखेत में किराये के मकान में रह रही 28 वर्षीय चंपा देवी पत्नी आनंद सिंह, मूल निवासी ग्राम पगना, मृत अवस्था में पाई गईं। पुलिस ने कमरे के भीतर शव को फंदे पर झूलते हुए बरामद किया।


पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।


परिजनों के अनुसार, मृतका का यह दूसरा विवाह था। पहली शादी टूटने के बाद उसने आनंद सिंह के साथ विवाह किया था। उसकी एक सात वर्षीय बेटी भी है। बताया जा रहा है कि चंपा देवी को इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने का शौक था।


कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

WhatsApp Group Join Now