Kumaon Crime - यहां चाकू की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, घर में अकेली थी पीड़िता, पड़ोसी किशोर पर पॉक्सो का मुकदमा दर्ज
Uttarakhand Crime - उत्तराखंड के रुद्रपुर में चाकू की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एक किशोर के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, 25 जून की दोपहर नाबालिग घर में अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला किशोर घर में घुस आया, चाकू दिखाकर उसे धमकाया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
परिजनों के घर लौटने पर नाबालिग ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
सीओ विभव सैनी के अनुसार, आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
