Kumaon Crime - तीन महीने पहले हुई थी शादी, नवविवाहिता ने उठाया ख़ौफनाक कदम, मायके वालों ने यह लगाया आरोप 

 | 
Kumaon Crime - तीन महीने पहले हुई थी शादी, नवविवाहिता ने उठाया ख़ौफनाक कदम, मायके वालों ने यह लगाया आरोप 

Kumaon Crime - रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मायके आई नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मूल रूप से फतेहगंज पश्चिम बरेली रामवीर सिंह अपने परिवार के साथ कुछ वर्षाें से ट्रांजिट कैंप की वसुंधरा गुरुबक्स कॉलोनी में रह रहे हैं। उनकी 24 वर्षीय बेटी काजल सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी और 18 फरवरी 2026 को उसका विवाह किच्छा के पंजाबी मोहल्ला निवासी अजय शर्मा से हुआ था। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत जहर खाने से हुई है। परिजनों का आरोप है कि ससुराली दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। 

मायके वालों का आरोप है कि विवाह से पहले ही ससुराल पक्ष 15 लाख रुपये और बुलेट की मांग कर रहा था। शादी के बाद भी मांग पूरी न होने पर काजल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कुछ दिन पूर्व काजल की सास उसे मायके छोड़ गई थी। यहां उसने अपने भाई को ससुराल में हो रहे कथित उत्पीड़न की जानकारी दी थी। परिजनों के मुताबिक वह लगातार मानसिक तनाव में रह रही थी। रविवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जहर खाने की आशंका, कार्रवाई पर धमकी का आरोप - 
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि काजल पिछले 15 दिनों से मायके में रह रही थी। रविवार शाम उसका अपने पति से फोन पर विवाद हुआ था जिसके बाद उसके जहर खाने की आशंका है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। काजल के भाई पवन शर्मा ने आरोप लगाया कि बहन की मौत के बाद ससुराल पक्ष का एक रिश्तेदार उन्हें कार्रवाई न करने की धमकी देता रहा।

सीओ रुद्रपुर विभव सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारण की पुष्टि होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच जा रही है। तहरीर के आधार पर भी मामले की जांच की जाएगी।   

WhatsApp Group Join Now