Kumaon Crime - नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नाबालिग को होटल ले गए, सहेली के भाई सहित चार लोगों ने किया गैंगरेप 
 

 | 
Kumaon Crime - नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नाबालिग को होटल ले गए, सहेली के भाई सहित चार लोगों ने किया गैंगरेप, दुष्कर्म

Kumaon Crime - उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी बेटी सोमवार को अपनी सहेली के साथ वॉटर पार्क घूमने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में सहेली का मुंहबोला भाई अपने चाचा के साथ बाइक पर मिला। आरोप है कि दोनों ने सहेली को ऑटो से आने के लिए कहा और किशोरी को अपनी बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए।

शिकायत के मुताबिक आरोपी, किशोरी को एक होटल में ले गए, जहां उसे कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। बेसुध होने के बाद सहेली के मुंहबोले भाई और उसके चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि कुछ देर बाद दो अन्य युवक भी होटल के कमरे में पहुंचे और उन्होंने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अब उन दोनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

पीड़िता ने बताया कि सुबह होश आने पर उसने किसी तरह होटल से अपने परिजनों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को अपने साथ घर ले आए। इसके बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा। पहले शिकायत ट्रांजिट कैंप थाने में दी गई, जहां से मामला कोतवाली रुद्रपुर भेजा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के प्रारंभिक बयान दर्ज किए हैं और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

होटल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के घेरे में -
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि होटल में बिना वैध पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के कमरा कैसे उपलब्ध कराया गया। होटल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर उनकी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किशोरी को किस स्थिति में होटल लेकर पहुंचे थे और बाद में आने वाले दो अन्य युवक कौन थे।

आज होंगे मजिस्ट्रेट के सामने बयान - 
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस की फील्ड यूनिट और अन्य टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now