Kumaon Crime - यहां दहेज में नहीं मिली बाइक तो दामाद ने सास पर रॉड से किया हमला, अस्पताल में हुई भर्ती
Udham Singh Nagar Crime - बाजपुर में एक महिला ने अपने दामाद पर दहेज में बाइक की मांग को लेकर बेटी का उत्पीड़न करने व विरोध करने पर घर में घुसकर उसपर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपित दामाद पर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम फौजी कालोनी निवासी अफसाना ने पुलिस को बताया कि करीब 16 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी नसीम जहां का विवाह थाना केलाखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में किया था। आरोप है कि शादी के कुछ वर्षों बाद से ही दामाद दहेज में बाइक की मांग करने लगा और मांग पूरी न होने पर बेटी के मारपीट करता रहा।
परिवार बचाने के लिए सहा उत्पीड़न -
आरोप है कि उसकी बेटी ने वर्षों तक परिवार बचाने के लिए उत्पीड़न सहा। करीब दो माह पहले आरोपित ने उसकी बेटी और दोनों बच्चों को घर से निकाल दिया। इसके बाद गुरुवार रात करीब आठ बजे आरोपित लोहे की रॉड लेकर पीड़िता अफसाना के घर पहुंच गया। घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगा इसका अफसाना ने विरोध किया तो उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला का उपचार उपजिला अस्पताल में कराया गया है।
