Kumaon Accident - पहाड़ में गहरी खाई में गिरा वाहन, हल्द्वानी निवासी दो लोगों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम 

 | 
Kumaon Accident - पहाड़ में गहरी खाई में गिरा वाहन, हल्द्वानी निवासी दो लोगों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम 

Kumaon Accident - अल्मोड़ा के रानीखेत क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में हल्द्वानी निवासी दो लोगों की मौत हो गई। सोनी बिनसर के पास एक डस्टर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि कोतवाली रानीखेत क्षेत्र के अंतर्गत सोनी बिनसर के पास एक वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन बीती रात दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया था। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। खाई की गहराई और दुर्गम भूभाग के कारण राहत एवं बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा।

एसडीआरएफ जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 200 मीटर गहरी खाई से दोनों शवों को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतकों की पहचान जीवन चंद्र जोशी पुत्र पूरन सिंह जोशी निवासी बिठौरिया नंबर-1, हल्द्वानी तथा भास्कर भुवन पांडेय निवासी अमृतपुर, हल्द्वानी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now