Kedarnath News - बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पहुंची केदारनाथ धाम, सनातन धर्म के लिए कही बड़ी बात
| May 24, 2023, 15:13 IST
Kedarnath News - अभिनेत्री कंगना रणौत बुधवार दोपहर बाबा केदार के लिए दर्शन के लिए पहुंचीं। इससे पहले कंगना हरिद्वार पहुंची थीं। जहां वह गंगा आरती में लीन दिखीं। केदारनाथ धाम में सितारों के आने का सिलसिला जारी है। इससे पहले सारा अली खान सहित साउथ की अभिनेत्री केदारनाथ धाम पहुंचीं थीं।
बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार भी हाल ही में केदानाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहीं अब अभिनेत्री कंगना रणौत केदारनाथ धाम पहुंचीं। इस दौरान कंगना ने कहा कि कहा, बाबा के दर्शन से सनातन धर्म के प्रति और अधिक आस्था बढ़ी है। बोलीं कि सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करुंगी।
WhatsApp
Group
Join Now
