Kedarnath Dham - केदारनाथ में तीर्थ यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पाइलट की सूझबूझ आयी काम 

 | 

Kedarnath Dham - उत्तराखंड में बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। हेलिकॉप्टर के रोटर में खराबी आने के कारण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अचानक आई तकनीकी खराबी ने केदारनाथ जा रहे छह तीर्थयात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी। हेलिकॉप्टर में सवार 6 तीर्थयात्री इस खराबी के कारण काफी घबरा गए थे।


जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हेलिपैड से 100 मीटर आगे पर इमरजेंसी लैंडिंग ही हुई है। हालांकि, सफल इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इसमें सवार तीर्थयात्रियों ने राहत महसूस की। 

WhatsApp Group Join Now