हल्द्वानी - महिला T20 क्रिकेट टूनामेंट में कंचन परिहार को मिली जगह, उत्तराखंड की हैं विस्फोटक बल्लेबाज 
 

 | 

Haldwani Cricketer Kanchan Parihar Selection T- 20 - क्रिकेट को अक्सर पुरुषों का खेल माना जाता है, लेकिन अब बेटियां भी इस क्षेत्र में हर दिन नए कीर्तिमान बना रही हैं। देश-प्रदेश का नाम रोशन रही हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने टी-20 टूर्नामेंट के लिए महिला टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं टीम की कमान एकता बिष्ट को दी गई है। इसके अलावा टीम में पूनम रऊत, मानसी जोशी, जैसिया अख्तर, सारिका कोली, राघवी बिष्ट, नीलम भारद्वाज, नंदिनी कश्यप, रीमा जिंदल, अंकिता कठैत, प्रेमा जिंदल, कंचन परिहार, दिव्या बोहरा, प्रीति भारद्वाज और पूजा राज शामिल हैं। बता दें कि नागपुर में होने वाली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबले 15 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक खेले जाएंगे।


उत्तराखंड सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में लालकुआं बिंदुखत्ता निवासी कंचन परिहार पुत्री गोपाल सिंह परिहार (Kanchan Parihar Lalkuon) को भी जगह मिली है। इससे पहले कंचन ने उत्तराखंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वो उत्तराखंड की हैं विस्फोटक बल्लेबाज हैं, कई वर्षों से महिला टीम का हिस्सा है। पिछले साल वनडे में सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट में कंचन परिहार का शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 218 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 फिफ्टी निकली थी। उत्तराखंड के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कंचन दूसरे स्थान पर थी। शानदार प्रदर्शन के बल पर ही कंचन को जोनल टूर्नामेंट खेलने का मौका मिला था। बिंदुखत्ता की कंचन परिहार का चयन सेंट्रल जोन टीम में हुआ था। इससे पहले कंचन उत्तराखंड महिला टीम की उपकप्तान भी रह चुकी हैं।

 

Tags : Haldwani Kanchan Parihar, हल्द्वानी कंचन परिहार, Haldwani Kanchan Parihar selection  T- 20, Kanchan Parihar Selection nagpur T- 20, Kanchan Parihar Haldwani Cricketer, Haldwani Cricketer Kanchan Parihar, Uttarakhand Cricketer News, Women Cricketer  Kanchan Parihar Haldwani, 

WhatsApp Group Join Now