हल्द्वानी - जिला स्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता में कालाढूंगी की टीम ने मारी बाजी, भीमताल की टीम को दी शिकस्त 
 

 | 

हल्द्वानी - किसान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित नमो कबड्‌डी प्रतियोगिता का किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल और प्रदेश महामंत्री महेन्द्र नेगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 10 मंडलों की टीम ने प्रतिभाग किया। जहाँ रोचक फाइनल मुकाबले में कालाढुंगी मंडल की टीम विजय रही, जिसने भीमताल की टीम को हरा दिया।  मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंदर सिंह पुंडीर ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों से केवल शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि व्यक्ति का बौद्धिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास भी होता है। इसलिए खेल हमारे व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 


किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल ने कहा कि व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल खेलना भी बहुत जरूरी होता है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेष प्रवक्ता विकास भगत, जिला महामंत्री रंजन बरगली, नरेश हुडीया, महेंद्र नेगी, कमल मुनि, डॉ भावना गुप्ता, अरुण नेगी, नरेंद्र खनायत, विजय लोहनी, विक्रम जंतवाल, हरीश मिश्रा, दीपांशु शर्मा, रविंद्र बाली, मदन रावत, वीरेंद्र जयसवाल मौजूद रहे ,कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिनेश सिंह और गोविंद मनराल ने किया।

 

WhatsApp Group Join Now