नैनीताल - उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में इस दिन कार्यभार संभालेंगे न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी
नैनीताल - उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी 9 अक्तूबर 2026 से उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का कार्यकाल 8 अक्तूबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके बाद न्यायमूर्ति तिवारी हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। उनकी नियुक्ति के बाद 9 अक्तूबर से हाईकोर्ट के प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्यों का संचालन उनके नेतृत्व में होगा


