नैनीताल - उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे न्यायमूर्ति जी नरेंद्र, जानिए उनका क्या रहा है न्यायिक अनुभव
 

 | 

नैनीताल - आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति जी नरेंद्र को नैनीताल हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति की ओर से नियुक्ति के बाद इसका विधिवत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। न्यायमूर्ति नरेन्द्र को दो जनवरी 2015 को कर्नाटक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 30 अक्टूबर 2023 को आंध्रप्रदेश के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए और तब से वहीं कार्यरत हैं। 


नैनीताल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति से पहले, उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय में वकालत की। वह अनुभवी न्यायाधीश हैं, जिन्हें कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के उच्च न्यायालयों के न्यायिक और प्रशासनिक पक्षों का काफी अनुभव है। वह आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं।


दस अक्टूबर को तत्कालीन चीफ जस्टिस ऋतू बाहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद राष्ट्रपति की ओर से वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था। हाईकोर्ट एसोसिएशन ने भी न्यायाधीशों के पदों पर नियुक्ति की मांग सरकार से की थी। नैनीताल हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस सहित 11 पद हैं।

WhatsApp Group Join Now