हल्द्वानी से कैंची धाम की यात्रा, जानिए हर ज़रूरी जानकारी एक क्लिक में, भक्तों के लिए प्रशासन ने की खास व्यवस्था

 | 
Kainchi dham mela 2025

हल्द्वानी/नैनीताल — बाबा नीम करौली महाराज के विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम मेले में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हल्द्वानी से कैंची धाम पहुंचने के लिए प्रशासन ने इस बार विशेष यात्रा व्यवस्था की है, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन का लाभ मिल रहा है। श्रद्धालु इस शटल सेवा से काफ़ी खुश नजर आ रहे हैं। काठगोदाम से ट्रेन के माध्यम से देश के अलग अलग हिस्सों से हजारों भक्त कैंची धाम दर्शन को पहुंच रहे हैं। 


दोपहिया वाहन प्रतिबंधित -
श्रद्धालु अपने दोपहिया वाहन को काठगोदाम से आगे नहीं ले जा सकते। उन्हें वाहन इंटर कॉलेज परिसर या रेलवे स्टेशन के बाहर पार्क करना होगा।

शटल सेवा उपलब्ध - दोपहिया वाहन से आने वाले श्रद्धालु केमू (K.M.O.U.) द्वारा संचालित शटल सेवा से कैंची धाम की ओर जा सकते हैं।


चार पहिया वाहनों को भवाली में पार्क करना अनिवार्य किया गया है। भवाली से आगे के लिए शटल सेवा उपलब्ध है, जो श्रद्धालुओं को 50 रुपए प्रति व्यक्ति में कैंची धाम से लगभग तीन किलोमीटर पहले छोड़ रही है।


हल्द्वानी से कैंची धाम के लिए बस सेवा भी चलाई जा रही है, जिसका किराया ₹140 प्रति यात्री निर्धारित किया गया है।

प्रशासन मुस्तैद, मौसम सुहावना - 
मेले के सफल आयोजन के लिए हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट और एआरटीओ निगरानी कर रहे हैं, वहीं कैंची धाम में खुद एसएसपी और जिलाधिकारी (DM) ने डेरा डाल रखा है। सुरक्षा और सुगमता के मद्देनज़र हर मोर्चे पर चौकसी बरती जा रही है। भक्तों ने शांतिपूर्ण और भक्ति भाव से दर्शन किए हैं। मौसम सुहावना है, जिससे यात्रा और भी सुखद बन गई है।

WhatsApp Group Join Now