उत्तराखंड - हाईवे पर निर्माण कार्य में लगी JCB मशीन नदी में गिरी, चालक लापता, SDRF कर रही तलाश 
 

 | 
उत्तराखंड - हाईवे पर निर्माण कार्य में लगी JCB मशीन नदी में गिरी, चालक लापता, SDRF कर रही तलाश 

उत्तराखंड -  उत्तरकाशी जिले में डबरानी से आगे एक गंभीर हादसा हुआ है। गंगोत्री हाईवे पर निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी नदी में गिर गई है। इस दौरान जेसीबी में चालक भी था, जो हादसे के बाद लापता है। बताया जा रहा है कि इस हादसे से पहले क्षेत्र में आपदा (भारी बारिश/बाढ़) आई थी, जिसके कारण सड़क और आसपास का इलाका प्रभावित था।


हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रेस्पांस फोर्स) तुरंत मौके पर पहुंच गई और जेसीबी चालक की तलाश में जुट गई है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल हरसंभव प्रयास कर रहे हैं ताकि चालक को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके। खोजबीन जारी है और आगे की जानकारी मिलते ही अपडेट दी जाएगी।
 

WhatsApp Group Join Now