हल्द्वानी - इस क्षेत्र में नशेड़ी युवतियों ने रात में मचाया आतंक, ई रिक्शे का तोड़ा शीशा, दी धमकी
| Jul 18, 2023, 09:15 IST
हल्द्वानी - युवक हों या युवतियां लगातार युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। इससे पहले भी कई खबर आ चुकी है जिसमें युवतियां नशे में मिली है। अब खबर हल्द्वानी से जहां नशे में धुत युवकों ने जमकर हंगामा काटा जिसके बाद इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की।
बनभूलपुरा क्षेत्र में कुछ युवतियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा काटा।
नशेड़ी युवतियां यहीं नही रुकी, इसके बाद सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे का शीशा तोड़ दिया। हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बनभुलपुरा पुलिस को तहरीर देते हुए ताज मस्जिद, नई बस्ती, बनभूलपुरा निवासी मो. सलीम ने बताया कि रविवार रात मोहल्ले में एक कार तेज गति से आई और सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। इस दौरान कार सवार एक युवक व तीन युवतियां नशे में धुत थे। इसके बाद उन्होंने कार से उतरकर गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद धमकी देकर चली गईं। इसके कुछ देर बाद युवतियों के साथ दो अन्य महिलाएं भी आईं और हंगामा किया। एक युवती ने ई-रिक्शा के शीशे को हाथ मारकर तोड़ दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया युवतियां नशे में थीं। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Group
Join Now
