उत्तराखंड - चुनावों से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, इस विधानसभा में दो मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

 | 
उत्तराखंड - चुनावों से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, इस विधानसभा में दो मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा bjp

 

 

 

 

उत्तराखंड -  2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो मंडल अध्यक्षों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिनमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के आशीष गिरी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष वासुदेव जखमोला ने अपना इस्तीफा सौंपा है। चुनावी तैयारियों के बीच सामने आए इस घटनाक्रम से भाजपा के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

देहरादून जिले की धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटी है। पार्टी स्तर पर चुनावी तैयारियों को लेकर लगातार बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों का दौर चल रहा है। हाल ही में प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई जिम्मेदारियां भी तय की हैं।

टिकट को लेकर भी बढ़ रही दावेदारी - 
धर्मपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के भीतर पहले से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। मौजूदा विधायक विनोद चमोली के सामने पार्टी के कई नेता आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में दो मंडल अध्यक्षों का इस्तीफा पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है।

चुनाव नजदीक आने के साथ ही संगठन में पदाधिकारियों और नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। ऐसे समय में मंडल स्तर के दो प्रमुख पदाधिकारियों के पद छोड़ने से भाजपा के स्थानीय संगठन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस्तीफे के पीछे की वजहों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

भाजपा नेतृत्व के लिए अब चुनौती संगठन में उपजे असंतोष को दूर करने और चुनाव से पहले स्थानीय स्तर पर पार्टी की एकजुटता बनाए रखने की होगी। धर्मपुर में सामने आए इस घटनाक्रम पर आने वाले दिनों में पार्टी की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now