IE Ranking 2024 - उत्तराखंड के CM धामी का फिर चला सिक्का, शक्तिशाली भारतीयों की सूची में मिली यह रैंक 

 | 

IE Ranking 2024 - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 100 सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में जगह मिली है। सौ सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के 61वें सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बन गए हैं। पिछले साल की सूची में सीएम धामी भारतीयों में 93वें नंबर पर थे। लिहाजा इंडियन इंडियन एक्सप्रेस द्वारा हर साल देश के नामी लोगों की लिस्ट जारी की जाती है। 


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कराकर और सख्त नकल विरोधी कानून बनवाकर उन्हें विशेष पहचान मिली। बता दें, कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट मिलते ही सोशल मीडिया में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम को वाहवाही मिली थी। नामी शख्सियत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने यूसीसी के ड्राफ्ट पर सीएम धामी के फैसले की जमकर तारीफ की। यूनिफॉर्म सिविल कोड एक्स पर ट्रेंड करता रहा।

WhatsApp Group Join Now
News Hub