भीमताल - ग्राफ़िक एरा के सैकड़ों छात्रों को डिग्री से पहले ही मिली नौकरी, यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित
भीमताल - नैनीताल के भीमताल में डिग्री से पहले नौकरी पाने वाले छात्रों और उनके माता-पिता को सम्मानित गया। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने इसके लिए एक भव्य डिग्री समारोह का आयोजन किया।
इस समारोह में वर्ष 2026 में छात्र छात्राओं को 612 प्लेसमेंट ऑफर्स की ऐतिहासिक उपलब्धि को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। भीमताल और हल्द्वानी परिसर के इन विद्यार्थियों ने डिग्री मिलने से पहले ही प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन प्राप्त कर सफलता का नया मानक स्थापित किया।
कार्यक्रम में बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा रही कर्णिका नेगी को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 152 प्राप्त करने पर ₹1,51,000 की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। बी.टेक के (2022-2026 बैच) की भीमताल की छात्रा गुंजन भनवाल को एटलासियन में ₹66.01 लाख का वार्षिक पैकेज पाने पर और इसी बैच की भीमताल की छात्रा विभा चंदोला को गूगल में ₹54.84 लाख वार्षिक पैकेज मिलने पर ट्रॉफी के साथ एक एक लाख की नकद राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही 500 से अधिक छात्र छात्राओं व उनके माता पिता को सम्मानित किया गया।
ग्राफिक एरा के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि नौकरी जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि एक नई यात्रा का आगाज है।
