हल्द्वानी - हृदयविदारक घटना, 10वीं में पढ़ने वाले बेटे के सामने फंदे में झूली मां, पिता के बाद मां ने भी उठाया खौफनाक कदम 

 | 
Uttarakhand Crime - हल्द्वानी - हृदयविदारक घटना, 10वीं में पढ़ने वाले बेटे के सामने फंदे में झूली मां, पिता के बाद मां ने भी उठाया खौफनाक कदम Suicide case

हल्द्वानी - मुखानी थाना क्षेत्र स्थित जज फार्म में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जहां एक 44 वर्षीय महिला विमला सती, ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि उनका 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा ही सबसे पहले इस मंजर का गवाह बना।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने बेटे के साथ किराए के मकान में रहती थीं। गुरुवार सुबह जब बेटा नींद से जागा, तो मां कमरे में नहीं दिखी। खोजबीन करते हुए जब वह दूसरे कमरे में पहुंचा, तो उसने अपनी मां को पंखे से लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखते ही उसकी चीखें पूरे मोहल्ले में गूंज उठीं। बेटे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे संभाला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि परिवार पहले से ही गहरे मानसिक आघात से गुजर रहा था। बीते वर्ष जून में महिला के पति ने भी आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से वह लगातार तनाव में थीं। इस ताजा घटना ने एक मासूम बच्चे को पूरी तरह अनाथ कर दिया और समाज के सामने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है कि मानसिक तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं को समय रहते पहचानना और उनका समाधान करना कितना जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now