क्या आपने सुना Hanuman Ansh का सुपरहिट भजन? "मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान" खूब गुनगुना रहे हैं बाबा नीब करौरी के भक्त
Hanuman Ansh Title Bhajan Lyrics : बाबा नीब करौरी की भक्ति और उनके जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म से जुड़ा भजन “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई” भक्तों के बीच खूब गूंज रहा है। भजन की भावपूर्ण पंक्तियां भगवान हनुमान के प्रति आस्था, विश्वास और समर्पण का संदेश देती हैं। भजन में भक्त अपने जीवन की नैया हनुमान जी के भरोसे छोड़ने की बात करता है। राम नाम को नाव और भक्ति को पतवार बताते हुए यह भजन श्रद्धालुओं को ईश्वर पर विश्वास रखने का संदेश देता है।
भजन की प्रमुख पंक्तियां—
‘’मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डाल दई ॥
काहे की या नाव बनाई,
काहे की पतवार,
रामा काहे की लगा दी जंजीर,
सागर में नैया डार दई,
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डाल दई ॥राम नाम की नाव बनाई,
भक्ति की पतवार,
ओ रामा ज्ञान की लगा दी जंजीर,
सागर में नैया डार दई,
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डाल दई ॥कौन सखी वामें बैठनहारे,
कौन हैं खेवनहार,
रामा कौन लगाहे बेड़ा पार,
सागर में नैया डार दई,
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,
सागर में नैया डाल दई ॥
बाबा नीब करौरी महाराज को हनुमान जी का अनन्य भक्त माना जाता है और उनकी भक्ति का केंद्र राम नाम और हनुमान आराधना रहा। ऐसे में फिल्म ‘हनुमान अंश’ से जुड़े इस भजन ने श्रद्धालुओं के बीच आध्यात्मिक भाव को और मजबूत किया है।


