हल्द्वानी - बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बदल गया हल्द्वानी का ट्रैफ़िक सिस्टम, यह इलाका हुआ जीरो जोन
हल्द्वानी - सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई के मद्देनज़र प्रशासन ने पूरे नैनीताल जनपद में 2 दिसम्बर को सख़्त यातायात एवं डाइवर्जन प्लान लागू किया है। यह प्लान सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा।
प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरे दिन पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। भारी वाहनों को जनपद सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।
जनपद नैनीताल में प्रवेश के लिए डाइवर्जन प्लान-
रामपुर/रुद्रपुर की ओर से आने वाले वाहन पंतनगर तिराहा से नए NH-109 बायपास होते हुए किच्छा–सितारगंज–खटीमा मार्ग से जाएंगे।
बरेली/किच्छा रोड से आने वाले वाहन किच्छा से सितारगंज होते हुए खटीमा मार्ग का उपयोग करेंगे।
सितारगंज/चोरगलिया रोड से आने वाले वाहन केवल सितारगंज–खटीमा रूट से गुजर सकेंगे।
काशीपुर/बाजपुर रोड के वाहन रुद्रपुर–किच्छा–सितारगंज–खटीमा होकर आगे बढ़ेंगे।
पर्वतीय जनपदों से मैदानी क्षेत्रों को आने वाले वाहन चंपावत–टनकपुर रोड का प्रयोग करेंगे। नैनीताल जिले में प्रवेश वर्जित रहेगा।
हल्द्वानी शहर का डाइवर्जन प्लान -
रामपुर रोड से आने वाले वाहन गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहा से तीनपानी फ्लाईओवर होकर गौलापार मार्ग का प्रयोग करेंगे।
बरेली रोड से आने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होकर नैनीताल/भीमताल जाएंगे।
रामनगर/बाजपुर से आने वाले वाहन कालाढूंगी तिराहा से मंगोली होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से मंगोली होते हुए कालाढूंगी रोड का उपयोग करेंगे।
भवाली/कैंचीधाम से आने वाले वाहन भवाली तिराहा से मस्जिद तिराहा—ज्योलिकोट—रूसी बाईपास होते हुए कालाढूंगी मार्ग से आएंगे।
भीमताल/मुक्तेश्वर से आने वाले वाहन खुटानी बैंड से भवाली–ज्योलिकोट–रूसी बाईपास मार्ग का उपयोग करेंगे।
काठगोदाम से हल्द्वानी आने वाले वाहन
कॉल्टेक्स/हाइडिल तिराहा से पंचक्की–लालढांठ मार्ग से आवागमन करेंगे।
महारानी होटल तिराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट–दोनहरिया–मुखानी चौराहा होकर आगे बढ़ेंगे।
बनभूलपुरा क्षेत्र पूरी तरह ‘जीरो ज़ोन’ घोषित
निम्न सभी मार्गों पर आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा—
गौलापुल से ताज चौराहा की ओर
रेलवे स्टेशन/ताज चौराहा से बनभूलपुरा की ओर
मंगलपड़ाव से घास मंडी होकर बनभूलपुरा की ओर
तिकोनिया/एसडीएम कोर्ट/प्रेम टॉकीज से रोडवेज पूर्वी गेट–ताज चौराहा की ओर
इन्द्रानगर फाटक से मंडी गेट एवं विपरीत दिशा
सभी प्रतिबंधित क्षेत्रों के लिए वाहनों को तीनपानी फ्लाईओवर का अनिवार्य उपयोग करना होगा।
