हल्द्वानी - भारतीय नौसेना में अधिकारी बनी हल्द्वानी की बेटी सुनीता, पिता भी हैं भारतीय सेना में सूबेदार 
 

 | 

हल्द्वानी - उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, हम बात कर रहे हैं, नैनीताल जिले के हल्द्वानी शिव दुर्गा विहार फुलचौड़ क्षेत्र की रहने वाली सुनीता खड़ायत की। मूल रूप से रानीखेत अल्मोड़ा की सुनीता ने 27 मार्च को आईएनएस वालसुरा, गुजरात में ट्रेनिंग पूरी कर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में शपथ ग्रहण की। 


सुनीता को रक्षा क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की प्रेरणा खुद अपने पिता राजेंद्र सिंह खड़ायत से मिली जो भारतीय सेना में सूबेदार पद पर कार्यरत हैं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल और कान्वेंट स्कूल से हासिल करने वाली सुनीता ने आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली से अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त की। स्कूल पूरा करने के बाद उन्होंने देहरादून से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है।
सेना में सब लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं वही सुनीता की इस उपलब्धि पर उनके परिवार वाले भी काफी खुश हैं।

WhatsApp Group Join Now