हल्द्वानी - यूट्यूबर सौरव जोशी ने अवंतिका भट्ट संग यहां रचाई शादी, पहाड़ी रीति-रिवाजों में हुए सात फेरे

 | 
हल्द्वानी - यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अवंतिका भट्ट संग यहां रचाई शादी, पहाड़ी रीति-रिवाजों में हुए सात फेरे sourav joshi weading

हल्द्वानी - मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने मंगलवार को अवंतिका भट्ट संग सात फेरे लेकर अपना जीवनसफर शुरू कर दिया। विवाह समारोह ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र स्थित एक रिजॉर्ट में बेहद गोपनीय तरीके से संपन्न हुआ। समारोह में सिर्फ दोनों परिवारों के चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। सुबह ही सौरव और अवंतिका के परिजन टिहरी जिले के तपोवन पहुंचे, जहां पारंपरिक पहाड़ी रीति-रिवाजों के साथ विवाह प्रक्रिया पूरी की गई। सात फेरे लेने से पहले विवाह स्थल पर पारंपरिक लोकगीतों की धुन गूंजी। सौरव के चचेरे भाई कुनाली, जो अक्सर उनके ब्लॉग में दिखाई देते हैं, भी इस खास मौके पर मौजूद रहे। बताया जाता है कि सुरक्षा कारणों और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए शादी में बेहद कम लोगों को आमंत्रित किया गया था। 

सौरव ने अपने ब्लॉग में भी यह जिक्र किया था कि वह “सीक्रेट लोकेशन” पर शादी करेंगे, जिसमें दुल्हन पक्ष से केवल पाँच और दूल्हा पक्ष से दस लोग शामिल होंगे। हाल ही में सौरव को धमकी मिलने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समारोह में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। यूट्यूब पर करोड़ों फॉलोवर्स रखने वाले सौरव जोशी की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों की ओर से शुभकामनाएँ मिलनी शुरू हो गई हैं।

कौन हैं अवंतिका भट्ट - 
अवंतिका भट्ट, जो हल्द्वानी के ही नवाबी रोड क्षेत्र की निवासी हैं, शहर के ज्योतिषाचार्य प्रकाश भट्ट की पुत्री और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। हाल ही में 17 नवंबर को शाकुंतलम बैंक्वेट हॉल में आयोजित उनके महिला संगीत समारोह में विधायक सुमित हृदयेश सहित कई गणमान्य लोगों ने सहभागिता की थी।

WhatsApp Group Join Now