हल्द्वानी - कालाढूंगी मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी-पिकअप की भिड़ंत में युवती भावना की मौत, दूसरी गंभीर घायल 

 | 
हल्द्वानी - कालाढूंगी मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी-पिकअप की भिड़ंत में युवती भावना की मौत, दूसरी गंभीर घायल 

हल्द्वानी - कालाढूंगी रोड़ में भाखड़ा पुल के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी साथी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा भाखड़ा नदी पुल के पास कालाढूंगी की ओर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन (UK 06 AC 9796) और स्कूटी (UK 04 AP 6596) के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। स्कूटी पर सवार दो युवतियां हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने भावना रावत (20 वर्ष), निवासी चकलुवा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी युवती नेहा जोशी (करीब 20 वर्ष), निवासी लामाचौड़ को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

WhatsApp Group Join Now