Haldwani Violence - CM बोले अतिक्रमण के खिलाफ और तेज होगा अभियान, हम रूकने वाले नहीं हैं - Video
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/client/86272/uploaded/f4f77193f4b7a827974f379639c27756.jpg)
देहरादून - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक कह दिया है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन और सरकार अपना अभियान तेजी के साथ चलाएगी। और हल्द्वानी की घटना में शामिल दंगाइयों को बक्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ चिन्हीकरण के साथ ही सख्त कार्रवाई लगातार जारी है सरकार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ और तेजी के साथ अभियान चलाने वाली है।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/250x160-Haldwani-Portal-page-0001.jpg)
हल्द्वानी में हुई घटना में शामिल उपद्रवियों और अराजक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है। सभी दंगाइयों को एक-एक करके गिरफ्तार किया जा रहा है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 11, 2024
जो भी प्रदेश में अवैध अतिक्रमण है उस पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी, इस अभियान को रोका नहीं जाएगा। pic.twitter.com/uhVh21pVbn
मुख्यमंत्री ने कहा हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना में शामिल उपद्रवियों और अराजक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है। सभी दंगाइयों को एक-एक करके गिरफ्तार किया जा रहा है। जो भी प्रदेश में अवैध अतिक्रमण है उस पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी, इस अभियान को रोका नहीं जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी की देवभूमि का माहौल ख़राब करने वालों को किसी की कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/IMG-20240504-WA0004.jpg)