हल्द्वानी - भाजपाई हुए यह दिग्गज कांग्रेसी, निकाय चुनाव से ठीक पहले हाथ से विदाई लेकर थामा कमल
Jan 14, 2025, 13:50 IST
|

हल्द्वानी - आज भाजपा कुमाऊँ संभाग कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट की मौजूदगी में कद्दावर कांग्रेस नेता स्व. डाॅ. इंदिरा हृदयेश के बेहद करीबी रहे सौरभ भट्ट ने फिर घर वापसी कर ली है, साल 2021 से पहले भट्ट भाजपा का हिस्सा रहे थे, फिर उन्होंने स्व. डाॅ. इंदिरा हृदयेश से प्रभावित होकर कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया था।

इंटक जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र मिश्रा , मोहन उपाध्याय, रमा लोहनी , रोहित पंवार समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण नेताओं का भाजपा में आना, आगामी चुनावों में भाजपा के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है।

WhatsApp Group
Join Now