हल्द्वानी - नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करीब 83 लाख की स्मैक और नशीले इंजेक्शन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार 

 | 
हल्द्वानी - नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करीब 83 लाख की स्मैक और नशीले इंजेक्शन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार 

हल्द्वानी - नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि काठगोदाम थाना पुलिस ने 275 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 83 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंजीत सिंह निवासी नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी में संलिप्त था और स्मैक की आपूर्ति अन्य क्षेत्रों में करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई के तहत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने 26 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस मामले में अभिषेक आर्य निवासी मुखानी क्षेत्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now