हल्द्वानी - सात वर्षीय हर्षिका ने नेशनल योग प्रतियोगिता में पाया तीसरा स्थान, शहर का नाम किया रोशन
| Dec 28, 2023, 11:01 IST
हल्द्वानी - भारत योग स्पोर्ट्स फेडरेशन की तरफ से मान्यता प्राप्त योगा एसोसिएशन के तत्वाधान में 24 एवं 25 दिसंबर 2023 को देहरादून में नेशनल योगा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
इस योगा प्रतियोगिता में देवलचौड़ बंदोबस्ती रामपुर रोड हल्द्वानी की सात वर्षीय हर्षिका रिखाड़ी ने आर्टिस्टिक योगासन में 6 से 15 वर्ष बालिका वर्ग आयु में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने क्षेत्र के साथ हल्द्वानी का नाम रोशन किया। साथ ही हर्षिका ने ट्रेडिशनल योगासन में भी चौथा स्थान प्राप्त किया। कोणार्क चिल्ड्रन' एस अकैडमी हल्द्वानी में कक्षा 2 में पढ़ने वाली हर्षिका रिखाड़ी ने इससे पहले जिला एवं राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में अनेक गोल्ड मेडल जीते हैं।
WhatsApp Group
Join Now


