हल्द्वानी - वरिष्ठ पत्रकार गौरव गुप्ता ने हासिल की डॉक्टरेट की उपाधि, डॉ. गुप्ता की दो दशक से पत्रकारिता जगत में है यात्रा
हल्द्वानी - नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी वरिष्ठ पत्रकार गौरव गुप्ता को USA की सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी द्वारा पत्रकारिता में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया। गौरव गुप्ता ने अपने 20 वर्षों के पत्रकारिता जीवन में विभिन्न प्रतिष्ठित न्यूज चैनलों जैसे ईटीवी, ज़ी न्यूज, TV100, इंडिया न्यूज और न्यूज इंडिया में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
डॉ. गौरव गुप्ता, न्यूज इंडिया चैनल में उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जिम्मेदारियां संभाली थीं। वर्तमान में वह देवभूमि पोल खोल समाचार पत्र के संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस सम्मान को प्राप्त करने पर उन्होंने चयनकर्ताओं और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे अपनी मेहनत और समर्पण का फल बताया। सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके पत्रकारिता क्षेत्र में असाधारण योगदान को मान्यता देता है। उनकी इस उपलब्धि से उनके घर परिवार और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों को हर्ष हुआ है।