हल्द्वानी - सिक्योरिटी गार्ड की बेटी कंचन ने किया कमाल, इंटरमीडिएट में प्रदेश टॉप, प्रदेश में चमका हरगोविंद सुयाल स्कूल 

 | 

Uttarakhand Board Result 2024| Kanchan Joshi UBSE 12th Topper Haldwani - उत्तराखंड के होनहारों की बात हो तो हल्द्वानी शहर भला कैसे छूट सकता है, एक बार फिर राज्य की बेटियां ने अपना लोहा मनवाया है, हल्द्वानी के हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज (Hargovind Suyal Inter College Haldwani) के छात्र - छात्राएं हर साल उत्तराखंड बोर्ड (UBSE Board) के परिणामों की मेरिट लिस्ट में अपना दबदबा बनाते हैं, लिहाजा इस बार तो विद्यालय की होनहार छात्रा कंचन जोशी ने स्कूल सहित पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है. कंचन ने इंटरमीडिएट में उत्तराखंड राज्य टॉप किया है. हल्द्वानी की रहने वाली कंचन जोशी (Kanchan Joshi UBSE 12th Topper 2024) को 500 में से 488 अंक 97.66 प्रतिशत अंक मिले हैं, कंचन को हिंदी में 94, गणित में 100, भौतिक विज्ञान में 98, रसायन विज्ञान में 97 और अंग्रेजी में 99 अंक मिले हैं. परिणाम घोषित होते ही कंचन के परिवार और स्कूल में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. इससे पहले हाईस्कूल में भी कंचन को 92% अंक मिले थे. 

कंचन जोशी उत्तराखंड बोर्ड 2024 की इंटरमीडिएट टॉपर का रिजल्ट - 
 

कंचन के पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड - 
आपको बता दें की 17 साल की कंचन जोशी का परिवार मूल रूप से नैनीताल जिले के जमरानी का रहने वाला है. वर्तमान में वह कुसुमखेड़ा नारायण नगर इंटर कॉलेज के पीछे रहते हैं. कंचन के छोटे भाई अखिलेश जोशी ने भी 10th में 92% मार्क्स प्राप्त किये हैं. कंचन जोशी के पिता धमेन्द्र जोशी कुसुमखेड़ा में ही में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. इससे पहले वह रुद्रपुर की सिडकुल मिंडा कंपनी में नौ साल तक ऑपरेटर रह चुके हैं. जब्कि माता खष्टि जोशी गृहणी हैं, कंचन आगे जाकर एक सफल इंजीनियर बनना चाहती हैं, वह इस बीच JE Mains का पेपर भी क्वालीफाई कर चुकी हैं. कंचन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. कंचन की फ़ीस की सहायता भी स्कूल और ट्यूशन द्वारा की गई थी, स्कूल के प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट ने बताया की कंचन अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कर रहीं थी.

परिवार के साथ कंचन - 
 

पीयूष खोलिया ने भी किया प्रदेश टॉप - 
कंचन के साथ ही विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधाम रोड अल्मोड़ा के छात्र पीयूष खोलिया ने इंटर में किया टॉप किया है. दोनों को 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं इन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए. इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का कुल परीक्षा परिणाम 82.63 फीसदी रहा है. इसमें 78.97% छात्र और 85.96% छात्राएं पास हुई हैं.

 

Tags - UK Board Result 2024, Uttarakhand Board Topper 2024, कंचन जोशी उत्तराखंड बोर्ड 2024 की टॉपर, Kanchan Joshi UBSE 12th Topper 2024, उत्तराखंड बोर्ड की टॉपर कंचन जोशी कौन हैं, Kanchan Joshi Haldwani 12th Topper, UK Board 12th Topper List 2024, UBSE 12th Topper Kanchan Joshi Hargovind Suyal Inter College Haldwani, Haldwani Kanchan Joshi Uttarakhand State Topper. 

WhatsApp Group Join Now