हल्द्वानी - दुःखद, मातृभूमि की रक्षा करते हुए देवभूमि के संजय बिष्ट हुए शहीद, पूरे गांव में पसरा मातम 
 

 | 

हल्द्वानी - जम्मू कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए आतंकियों से मुठभेड़ में नैनीताल जिले का एक जवान शहीद हो गया है। जवान का नाम संजय बिष्ट (Martyr Sanjay Bisht Nainital) है, जो की रातीघाट के हली गांव के रहने वाले हैं, वहीं सूचना मिलने पर पूरे गांव में मातम का माहौल है, संजय बिष्ट जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात थे और आज आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं।  वहीं उनकी शहादत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, डीएम नैनीताल वंदना सिंह समेत तमाम लोगों ने दुख प्रकट किया है और उनके परिजनों के प्रति गहरी सवेदना व्यक्त की हैं।

 

शहादत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। संजय के रिश्तेदार और आसपास के ग्रामीणों का उनके घर में जमावड़ा हो गया। संजय के भाई नीरज बिष्ट ने बताया कि संजय 2012 में आर्मी में भर्ती हुआ था। कल रात ही उसकी परिवार से फोन पर बात हुई थी। संजय 15 दिन पहले ही घर से पोस्ट पर वापस लौटा था। संजय के परिवार में पिता दीवान सिंह बिष्ट, माँ मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, विनीत बिष्ट हैं वह अविवाहित थे। संजय की राजौरी जिले में आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सेना के 2 कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। जिसमे उनका भाई भी है। 
 

Tags : Martyr Sanjay Bisht Nainital, नैनीताल शहीद संजय बिष्ट, नैनीताल संजय बिष्ट शहीद जम्मू कश्मीर राजौरी, Uttarakhand Martyr Sanjay Bisht, Shahid sanjay Bisht Ratighat Nanital, Uttarakhand Sanjay Bisht Shahid, Nainital latest news Uttarakhand, Martyr Soldier Sanjay Bisht Nainital 

WhatsApp Group Join Now