हल्द्वानी - प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने मेयर गजराज से की मुलाकात, जानिए बाजार के लिए क्या रखी मांगें 

 | 

हल्द्वानी - प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के एक शिष्टमंडल ने नगर निगम के नव नियुक्त महापौर गजराज सिंह बिष्ट से मुलाकात की और नगर निगम क्षेत्र में व्यापारियों और आम जनता से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं को उनके सामने रखा। इन समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार मंडल ने निम्नलिखित मांगें प्रस्तुत की - 

1. बाजार को ठेला और अतिक्रमण मुक्त बनाना - 
   व्यापार मंडल ने मांग की कि नगर निगम बाजार को ठेला और दुकानों के आगे अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान को निरंतर जारी रखे, ताकि बाजार को सुव्यवस्थित किया जा सके।

2. ठेलों का सत्यापन और वेंडिंग जोन का निर्माण - 
   हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में ठेलों पर कारोबार करने वाले लोगों का सत्यापन अनिवार्य किया जाए और इन ठेलों को नगर निगम द्वारा चयनित वेंडिंग जोन में ही स्थापित किया जाए।

3. पार्किंग और शौचालय का निर्माण - 
   नगर निगम को बाजार क्षेत्र और अन्य स्थानों पर खाली पड़ी जमीनों को चिन्हित कर वहां दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल और महिलाओं के लिए हाईटेक शौचालयों का निर्माण करवाना चाहिए।

4. आवारा जानवरों की समस्या का समाधान - 
   शहर की मुख्य सड़कों और गलियों में आवारा जानवरों और कुत्तों की समस्या को देखते हुए, इनकी धर-पकड़ के लिए त्वरित अभियान चलाया जाए।

5. पालतू जानवरों के लिए लाइसेंस अनिवार्यता - 
   नगर निगम क्षेत्र में घरों में जानवरों और कुत्तों को पालने के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता को सख्ती से लागू किया जाए।

 

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने व्यापार मंडल की इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। साथ ही, आवारा जानवरों को रखने के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है और शीघ्र ही उस पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित के कार्यों में व्यापार मंडल से भी सहयोग लिया जाएगा।

इस मुलाकात में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे, जिनमें प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पंकज कपूर, पुरन लाल साह, नरेंद्र साहनी, प्रब्जोत चन्डोक, प्रज्ञान भारद्वाज, अशोक वार्ष्णेय, पार्षद राजेन्द्र मुन्ना, अस्मित गुजराल, राकेश दुआ, नुसरत सिद्दिकी, मुनेश अग्रवाल, जीसान अहमद, कुंदन रावत, संजय वर्मा, चमन गुप्ता, महबूब अली, रामप्रसाद कश्यप, नितिन दुआ और अंशुल गुप्ता शामिल थे। 
 

WhatsApp Group Join Now