हल्द्वानी -  प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का हुआ विस्तार, वीरेंद्र चड्ढा, धीरेंद्र रावत और रामबाबू जायसवाल को बनाया संरक्षक 
 

 | 

हल्द्वानी - प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के अध्यक्ष योगेश शर्मा और महामंत्री मनोज जायसवाल ने समाजसेवी एवं व्यापारिक संगठनों में अपनी पहचान बन चुके वरिष्ठ नि. पार्षद धीरेंद्र रावत, अध्यक्ष पेट्रोल पंप एसोसिएशन हल्द्वानी वीरेंद्र सिंह चड्ढा, अध्यक्ष मुक्तिधाम समिति रामबाबू जायसवाल  को अपने संगठन प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी का विस्तार करते हुए संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया है।   


प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी से जुड़े लोगों का कहना है नव नियुक्त संरक्षक से व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों को लाभ मिलेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, संगठन मंत्री उपेंद्र कंनवाल, कोषाध्यक्ष  गौरव गुप्ता, महिला उपाध्यक्ष दीपा जायसवाल, महिला सचिव गीता कांडपाल ने नव नियुक्त लोगों को शुभकामनाएं दी। 
   

WhatsApp Group Join Now
News Hub