हल्द्वानी - नाबालिग बच्चे के संग कुकर्म की कोशिश, दुकान में गंदी हरकतें करने लगा मुस्लिम युवक, भीड़ ने जमकर की पिटाई 

 | 
हल्द्वानी - नाबालिग बच्चे के संग कुकर्म की कोशिश, दुकान में गंदी हरकतें करने लगा मुस्लिम युवक, भीड़ ने जमकर की पिटाई 

हल्द्वानी -  मुखानी थाना क्षेत्र में रामपुर निवासी एक मुस्लिम युवक के 13 वर्षीय नाबालिग हिंदू के साथ कुकर्म की कोशिश पर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को पकड़कर ले गई। जिसके बाद आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर लोग थाने भी पहुंच गए। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय नाबालिग कालाढूंगी रोड से जुड़ी एक दुकान पर गया था। यहां पड़ोस में रहने वाला रामपुर निवासी एक मुस्लिम युवक रात आठ बजे करीब उसे पास की दुकान के अंदर ले गया। जिसके बाद अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इस बीच बाहर खड़े किसी व्यक्ति की नजर पड़ गई। हल्ला होने पर लोगों ने मुस्लिम युवक को दबोचने के बाद पिटाई भी कर दी।

डायल 112 पर सूचना मिलने पर मुखानी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद आरोपित को हिरासत में लिया गया। वहीं, हिंदू बच्चे संग कुकर्म की जानकारी मिलने पर लोग थाने भी पहुंचे और दोषी के विरुद्ध कड़ी सजा देने की मांग करने लगे। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण अन्य थानों की पुलिस को भी बुलाना पड़ गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने कहा पूरे मामले में निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

बवाल की आशंका पर इंटरनेट मीडिया पर भी निगरानी - 
दो अलग समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण बवाल की आशंका भी थी। इसलिए पुलिस ने इंटरनेट मीडिया की निगरानी भी शुरू कर दी। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि फेसबुक, वाट्सएप व इंस्टाग्राम पर किसी भी तरह की अफवाह फैला कानून व्यवस्था या सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now