हल्द्वानी - नगर निगम की बैंणी सेना ने बढ़ाया राजस्व, एक माह में 35 लाख से अधिक और साल में इतने करोड़ की वसूली 

 | 
हल्द्वानी - नगर निगम की बैंणी सेना ने बढ़ाया राजस्व, एक माह में 35 लाख से अधिक और साल में इतने करोड़ की वसूली 

हल्द्वानी - नगर निगम की बैंणी सेना ने राजस्व वसूली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए निगम की आय में बड़ा इजाफा किया है। बीते एक माह के भीतर बैंणी सेना द्वारा 35 लाख रुपये से अधिक की कूड़ा कलेक्शन शुल्क वसूली की गई है, जिससे नगर निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा द्वारा पूर्व में आयोजित बैठक में बैंणी सेना को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुल्क वसूली को लेकर स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए गए थे। इन्हीं लक्ष्यों के तहत बैंणी सेना ने पूरे नगर निगम क्षेत्र में सघन अभियान चलाते हुए बेहतर परिणाम हासिल किए।

नगर निगम सूत्रों के अनुसार बैंणी सेना द्वारा प्रतिवर्ष 4 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व नगर निगम को प्राप्त कराया जा रहा है। वर्तमान में बैंणी सेना हल्द्वानी नगर निगम के सभी 60 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कर रही है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। नगर निगम प्रशासन ने कूड़ा कलेक्शन शुल्क का भुगतान न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। नगर आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर शुल्क का भुगतान कर स्वच्छ हल्द्वानी अभियान में सहयोग करें।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में वसूली अभियान को और अधिक तेज किया जाएगा, ताकि नगर निगम की आय बढ़ाने के साथ-साथ शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

 

WhatsApp Group Join Now