हल्द्वानी - अब इस कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण पर गरजेगा निगम का बुल्डोज़र, सात दिन का मिला अल्टीमेटम 

 | 

हल्द्वानी - शहर में हुए अवैध अतिक्रमण को अब नगर निगम कतई बकसने के मूड़ में नहीं है, सड़क निर्माण में रोड़ा बने अतिक्रमण को जल्द ही तोड़ा जायेगा।  पूरा मामला हल्द्वानी के धानमिल निलियम कॉलोनी (Encroachment From Niliam Colony Haldwani) का है। शनिवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के एई के साथ निलियम कॉलोनी का निरीक्षण किया। यहां सार्वजनिक सड़क बनाई जा रही है। अतिक्रमण नहीं हटने के कारण सड़क का काम रुका हुआ है। टीम ने  इसकी नपाई भी की। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि कई अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। 

 

नगर आयुक्त ने तुरंत इसका संज्ञान लिया है। नगर आयुक्त ने लोगों से कहा है वह अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लें। कहा कि इलाके की सड़क 30 मीटर चौड़ी है। सोमवार को सार्वजनिक नोटिस का प्रकाशन अखबारों में कराया जाएगा। लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा।  इसके लिए सार्वजनिक नोटिस का प्रकाशन किया जाएगा। सड़क निर्माण शुरू कराने के लिए नोटिस प्रकाशन के सात दिन बाद अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम कब्जा ध्वस्त कर अतिक्रमण (Haldwani Encroachment) खुद तोड़ देगा। 

WhatsApp Group Join Now