हल्द्वानी - नगर निगम ने गौ रक्षक दल का किया गठन, 20 कर्मचारी ऐसे करेंगे सुरक्षा
Dec 5, 2023, 11:57 IST
|
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/client/86272/uploaded/f79812f3c1cfe6339378645821d0fa97.jpeg)
हल्द्वानी – नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के द्वारा गौ रक्षक दल का गठन किया गया है। जिसमें 20 कर्मचारी हैं यह गौ रक्षक दल नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग में घूमने वाले गोवंश को मुख्य मार्गो से से हटाने का कार्य करेंगे जिससे कि मुख्य मार्ग में विचरण करने वाले गोवंश से होने वाली दुर्घटनाएं रोकी जा सके।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/250x160-Haldwani-Portal-page-0001.jpg)
यह गौ रक्षक दल मोटरसाइकिल के माध्यम से रानीबाग से लेकर तीनपानी ,रामपुर रोड में शीतल होटल तक, कालु सिद्ध मंदिर से ब्लॉक ऑफिस तक, कुसुमखेड़ा चौराहे से कमलुवागांजा मोड तक, लालडांठ से कॉल टैक्स काठगोदाम समस्त कैनल रोड आदि का भ्रमण करते रहेंगे तथा गोवंश की स्थिति से अवगत कराएंगे तथा मुख्य मार्गो से गौवंश को हटायेगे गोवंश को गौशाला पहुंचाने हेतु मदद भी करेंगे।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/IMG-20240504-WA0004.jpg)
WhatsApp Group
Join Now