हल्द्वानी - सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दिखाई तत्परता, बीच सड़क में घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल 

 | 

हल्द्वानी -  नैनीताल उधम सिंह नगर क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े हुए युवक को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भिजवाया और उसका इलाज करवाया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पंतनगर में देश की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। 


उसी दौरान रामपुर रोड पर टांडा बाईपास के पास दुर्घटना में एक युवक अचेत अवस्था में उनको सड़क पर दिखाई दिया, इस दौरान उन्होंने अपनी फ्लीट रूकवाई और अपने पुलिसकर्मियों और स्टाफ को युवक को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल भेजने के निर्देश दिए, वहीं उन्होंने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के प्राचार्य अरुण जोशी को फोन कर युवक का बेहतर उपचार करने के निर्देश भी दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now